Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जुवा घर में पुलिस की छापामारी, भागदौड में दो लोगों की मौत

 

काठमांडू, ६ अक्टूबर । काठमांडू जिला मुलपानी स्थित एक जुवा–घर (पत्ते का खेल खेलाने की जगह) में नेपाल पुलिस ने शुक्रबार रात में छापामारी किया है, पुलिस छापामारी में जुवा खिलानेवालों में भौगदौड मच गई थी । उस क्रम में दो लागों की घर से गिर कर मौत हो गई है । इस तरह जान गंवानेवाले हैं– सरोज घले ओर सानुलाल तामाङ ।
पुलिस ने कहा है कि गोप्य सूचना के आधार में काठमांडू परिसर से पुलिस नायब उपरीक्षक (डीएसपी) होमेन्द्र बोगटी के नेतृत्व में पुलिस टोली उक्त घर में पहुँच गई थी । पुलिस आने की सूचना प्राप्त करते ही जुवा खेलने के लिए बैठे लोगों की बीच भागदौड शुरु होने लगा । उसी क्रम में घले और तामाङ खिड्की से कूद पड़े । घर की तीसरे तलों से वे लोग कूद गए थे । उच्च उचाई होने के कारण वे लोग गम्भीर घायल हो गए थे । पुलिस ने तुरन्त ग्वार्को स्थित बिएण्डबी हस्पिटल पहुँचाया, लेकिन रात में ही उन लोगों की मौत हो गई है ।
ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने उस घर से २३ लोगों को गिरफ्तार किया है । उन लोगों के पास से पुलिस ने ४ लाख ४८ हजार रुपयां बरामद किया है । लेकिन जुवा लिखानेवाले मुख्य अभियुक्त (महिला) हेमा गुरुङ फरार हो गई हैं । पुलिस को सूचना मिली है कि बौद्ध क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में हर दिन भिन्न–भिन्न घरों में जुवा लिखाया जाता है । पुलिस ने जुवा खेलनेवालों की एक कार और १० मोटरसाइकिल भी बरामद किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *