Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हे शक्ति स्वरूपा, विश्ववन्द्य, कालिका, मानिनि माँ दुर्गे तुझे नमन

 

हिन्दु धर्माबलम्बियाें के महान पर्व विजयादशमी के शुभ अवसर पर हिमालिनी परिवार की अाेर से समस्त जन काे अनन्त मंगलमय शुभकामनाएँ ।

हे सिंहवाहिनी,
शक्तिशालिनी,

महिषासुरमर्दिनि,
भव भय भंजनि,
शक्तिदायिनी माँ दुर्गे।

तुम निर्बल की रक्षक,
भक्तों का बल विश्वास बढ़ाती हो
दुष्टाें पर बल से विजय प्राप्त करने का पाठ पढ़ाती हाे।
हे जगजननी, रणचण्डी,
रण में शत्रुनाशिनी माँ दुर्गे।

जग के कण-कण में
महाशक्ति की व्याप्त अमर तुम चिंगारी
दृढ़ निश्चय की निर्भय प्रतिमा,
जिससे डरते अत्याचारी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 13 सितंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

हे शक्ति स्वरूपा, विश्ववन्द्य, कालिका, मानिनि माँ दुर्गे।

तुम परब्रम्ह की परम ज्योति
दुष्टों से जग की त्राता हो
पर भावुक भक्तों की कल्याणी परमवत्सला माता हो।

निशिचर विदारिणी,
जग विहारिणि, स्नेहदायिनी माँ दुर्गे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com