Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान बाजार में उथलपुथल रुपया सबसे निचले स्तर पर

 

इस्लामाबाद

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के बेलआउट पैकेज की शर्तों के कारण बढ़े दबाव में पाकिस्तान में रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर 138 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया।

अंतरबैंकिंग मुद्रा काराेबार में रुपया मंगलवार को 124 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 138 रुपए प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर तक लुढ़का और अंतत: 133 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबारियों के मुताबिक, रुपए की गिरावट से बाजार में उथल-पुथल मच गई है और निवेशक तेजी से डॉलर खरीद में जुट गए हैं।

यह भी पढें   पुलिस और सरकार के बीच अघोषित युद्ध! भावना राउत ने उठाए गंभीर सवाल

उनका मानना है कि डॉलर में आई तेजी की मुख्य वजह स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान द्वारा किया गया रुपए का अवमूल्यन है। दिसंबर 2017 के बाद रुपए का पांचवीं बार अवमूल्यन हुआ है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने अाइएमएफ से बेलआउट पैकेज हासिल करने के लिए रुपए में अवमूल्यन किया है। आईएमएफ ने पाक सरकार से मांग की थी कि वह रुपए में कम से कम 15 फीसदी का अवमूल्यन करे।

यह भी पढें   सरकार संविधान और कानून की अनदेखी कर सत्ता का दुरुपयोग कर रहा है : प्रदीप पौडेल

उल्लेखनीय है कि स्टेट बैंक के पास विदेशी मुद्रा भंडार 19 सितंबर को समाप्त सप्ताह में करीब 30 करोड़ डॉलर घटकर मात्र नौ अरब डॉलर रह गया था।। यह मात्र दो माह के आयात के बिल को पूरा करने के लायक है। (वार्ता)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com