Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भ्रष्टाचारी के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगाः अख्तियार आयुक्त घिमिरे

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ अक्टूवर ।
अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग के प्रमुख आयुक्त नवीन कुमार घिमिरे ने कहा कि विकास निर्माण के काम को समय पर पूरा न करने वालों और स्तरहीन सामग्रियों का प्रयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा ।

आयोग के पोखरा में स्थित कार्यालय में नए भवन का शिलान्यास कते हुए प्रमुख आयुक्त घिमिरे ने ये बात कही । आगे उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा ।

यह भी पढें   मंदिर से चोरी करते हुए मोतीफर रहमान मियां गिरफ्तार

इसीतरह, अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग के कार्यालय कास्की की टोली ने सरकारी वकील कार्यालय कास्की के सह–न्यायाधिवक्ता सुरेंद्रबहादुर थापा को आज पाँच लाख की रिश्वत के साथ कार्यालय से ही रंगे हाथ गिरफ्तार किया है ।

अख्तियार की हिरासत में रहे थापा के ऊपर कार्रवाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है, ये बात कार्यालय के प्रवक्ता रमेश ढकाल ने बताई । अख्तियार के मुताबिक थापा ने ठगी के केस को सुप्रीम कोर्ट में पुनरावेदन न कराने की एवज में रिश्वत ली थी ।
इसी तरह आयोग की टोली ने कल मालपोत कार्यालय पोखरा से ५० हजार रुपए घूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com