जितनी सोची थी उतनी तीव्रता के साथ काम नहीं हुआः अध्यक्ष प्रचण्ड

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ अक्टूवर ।
नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा कि मौजूदा सरकार के पाँच साल तक चलने में किसी भी तरह का व्यवधान नहीं है ।
काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रचंड ने कहा कि विकास, सुशासन और स्थिरता के लिए और भी प्रभावकारी तौर पर कैसे किए जाएँ, इस विषय में पार्टी नेतृत्व के बीच गंभीर विचार–विमर्श हो रहे हैं । उन्होंने कहा— हालाँकि सरकार ने विभिन्न सकारात्मक काम किए हैं मगर फिर भी जितनी सोची थी उतनी तीव्रता के साथ काम न होने की शिकायत पर हमारा ध्यान आकृष्ट हुआ है ।

