Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बास्तोला अद्भूत क्षमतावाले नेता थेः उपसभापति निधि

 

काठमांडू, २५ अक्टूबर । नेपाली कांग्रेस के उपसभापति विमलेन्द्र निधि ने कहा है कि नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्वमन्त्री स्व. चक्रप्रसाद बास्तोला एक अदभूत क्षमतावाले नेता थे । उनका यह भी मानना है कि वह एक निष्ठवान नेता के रुप में परिचित थे ।
बास्तोला की १३वें पुण्यतिथि के अवसर पर पार्टी केन्द्रीय कार्यालय सानेपा में बिहीबार आयोजित शोकसभा को सम्बोधन करते हुए नेता निधि ने आगे कहा– ‘सिर्फ किसुन जी और गिरिजा बाबू ही नहीं, सुशील कोइराला और शेरबहादुर देउवा को मिलाकर ले जाने की भूमिका उन्होंने निर्वाह किया । पार्टी की आन्तरिक विवाद को मिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह किया, जो अविष्मरणीय है ।’ उन्होंने कहा कि नेता बास्तोला की अभाव पार्टी हरदम महसूस करेगी ।
स्मरणीय है, स्व. नेता बास्तोला को स्मरण करते वक्त उपसभापति निधि भावूक बन गए थे, उनकी की आंख में आंशू दिखाई दिया था और बोली में रुकावट पैदा हो गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com