Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीपी राजमार्ग पुननिर्माण के लिए जापान सरकार की ओर से १ अरब ८ करोड अनुदान

 

काठमांडू, २५ अक्टुबर । वीपी राजमार्ग निर्माण के लिए जापान सरकार की ओर से नेपाल सरकार को १ अरब ८ करोड रुपयां अनुदान सहयोग प्राप्त हुआ है । अर्थमन्त्रालय में बिहीबार आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उक्त सहयोग संबंधी सम्झौतापत्र में हस्ताक्षर की गई है । सम्झौता पत्र में अर्थ मन्त्रालय के सचिव डा. राजन खनाल और नेपाल के लिए जापानी राजदूत मिसामिची साइगो ने हस्ताक्षर किए है ।
वीपी राजमार्ग कूल १६० किलोमिटर लम्बा है, जो काभ्र जिला स्थित धुलिखेल से महोत्तरी जिला स्थित बर्दिबास तक है । वि.सं. २०७२ साल में आई भूकंप के कारण कई जगहों में क्षति पहुची है । जानकारों को मानना है कि भूकंप के कारण उक्त राजमार्ग के २० जगहों में क्षति पहुँच गई है । जापान सरकार की ओर से अनुदान सहयोग प्राप्त हो जाने के कारण अब उसका पुननिर्माण तत्काल शुरु होनेवाला है । स्मरणीय यह यह राजमार्ग जापान सरकार की ओर से ही निर्माण हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com