Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों व टीवी शो के प्रसारण पर प्रतिबंध

 

इस्लामाबाद, प्रेट्र। 

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय चैनलों पर भारतीय फिल्म व टेलीविजन शो के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोर्ट ने यह फैसला यूनाइटेड प्रोड्यूसर एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया। याची ने पाकिस्तानी टीवी चैनल डॉन पर विदेशी सामग्री के प्रसारण पर विरोध जताया था।

मुख्य न्यायाधीश मियां साकिब निसार ने आदेश में साफ किया, ‘केवल सही सामग्री का प्रसारण करें।’ उन्होंने कहा, ‘वे लोग हमारे बांध के निर्माण में बाधा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं और हम क्या उनके चैनलों पर भी प्रतिबंध नहीं लगा सकते?’

यह भी पढें   दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि मन के अंधकार को मिटाकर मानवता का प्रकाश फैलाने का संदेश है : बिमल सर्राफ

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) ने टीवी व एफएम चैनलों पर भारतीय सिनेमा व शो के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया था।

हालांकि, 2017 में लाहौर हाई कोर्ट ने यह कहते हुए प्रतिबंध हटा लिया था कि जब पाकिस्तानी सरकार को भारतीय सिनेमा व टीवी शो के प्रसारण पर कोई आपत्ति नहीं है तो पेमरा का प्रतिबंध व्यर्थ और निरर्थक ही माना जाएगा।

यह भी पढें   तिहार और छठ पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी, लक्ष्मी पूजा के दिन 1,700 मेगावाट होगी अधिकतम मांग

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com