Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशि के अनुसार करें धनतेरस की खरीदारी

 

किस दिन है धनतेरस 

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस के नाम से जाना जाता है जो कि इस वर्ष 5 नवंबर 2018 को सोमवार के दिन पड़ेगी। इस दिन हस्त नक्षत्र रात्रि 8:00 बज करके 37 तक रहेगा। उसके पश्चात चित्रा नक्षत्र और विष्कुंभ योग लग जायेगा। मन के कारक चंद्रमा के दिन अर्थात सोमवार को हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र और विष्कुंभ योग का संयोग बहुत ही कम मिलता है। इस बारे में विष्णु पुराण बताया गया है कि इस योग के चलते लक्ष्मी जी धनतेरस पर अपने भक्तों पर सुख समृद्धि मुक्‍त हाथों से वर्षा करती हैं। इस योग में बहुमूल्य वस्‍तुयें, बर्तन, वाहन आदि का खरीदना अत्यंत ही शुभ होता है। ऐसे में यदि आप अपनी राशि के अनुकूल सामग्री की खरीदारी करें तो और भी लाभकारी होगा।

यह भी पढें   भारत सरकार की सहायता से रौतहट के श्री प्राथमिक विद्यालय में नए भवन का शिलान्यास

राशि के अनुसार क्या खरीदना शुभ रहेगा 

धनतेरस के दिन राशि के अनुसार खरीददारी करें तो आपको विशेष लाभ होगा। जैसे मेष राशि वाले सोना, पूजन सामग्री, पीतल का सामान खरीदें। इसी प्रकार वृष राशि के लोग पीतल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, और कपड़े खरीदें तो उत्‍तम होगा। मिथुन राशि वाले केसर, वाहन, स्वर्ण, भूमि और चांदी का कोई भी पात्र खरीदें। कर्क राशि वालों को मिष्ठान, फल, और पीतल के बर्तन लेने चाहिए। सिंह राशि वालों के लिए चांदी की कोई वस्तु, बर्तन या किचन की अन्‍य सामग्री खरीदना अच्‍छा होगा। चांदी के बर्तन, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक समान कन्या राशि वाले लें। वहीं तुला राशि के लोगों को चांदी के बर्तन, पानी के बर्तन, और इलेक्ट्रॉनिक की चीजें लेनी चाहिए। इसी तरह का सामान और आभूषण वृश्चिक राशि वाले लें। धनु राशि के व्‍यक्‍ति कोई भी सुगंधित सामान, चांदी का पात्र, और रत्न आदि खरीदें। मकर राशि वाले रत्न, स्वर्ण, चांदी, और शिक्षा संबंधी वस्तुयें खरीदें। वाहन, भूमि और ताम्रपत्र खरीदना कुंभ राशि वालों के लिए उत्‍तम होगा जबक‍ि मीन राश‍ि वालों को किचन सामग्री, ताम्रपत्र, और चांदी के आभूषण एवम् आभूषण वाले रत्न खरीदने चाहिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *