Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जयनगर-कर्था रेल सेवा दिसंबर महिनें में शुरु होगीः भौतिक पूर्वाधारमंत्री महासेठ

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ नोवेम्बर ।
भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री रघुवीर महासेठ ने भारत के जयनगर से धनुषा के कुर्था तक ब्रोडगेज रेल सेवा संचालन अगले दिसंबर के महीने तक में शुरू होने की बात कही ।

जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका वार्ड नंबर २१ कुर्था में निर्माण के अंतिम चरण में रहे रेलवे स्टेशन का मुआयना करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान मंत्री महासेठ ने ये बात कही ।

यह भी पढें   तिब्बत में कृत्रिम झील फटने का खतरा बढ़ा, चीन ने राहत-बचाव अभियान फिलहाल रोका

इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि पहले चरण में जयनगर–जनकपुर रेल संचालन के बाद अगले साल तक में बर्दीवास और अगले ४ सालों में बारा के निजगढ तक रेल सेवा संचालन करने के लक्ष्य के साथ सरकार काम कर रही है ।

भारत सरकार के करीब ७ अरब २० करोड़ रुपए के निवेश में भारत के जयनगर से जनकपुरधाम होते हुए बर्दीवास तक ६९ किलोमीटर के फासले तक ब्रोडगेज रेल सेवा निर्माण का काम हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com