Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मन्त्रालय और आन्दोलनरत अस्थायी करार और डेलीवेज कर्मचारियों के बीच हुई सहमति

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ नोवेम्बर ।
सङ्घीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्रालय और आन्दोलनरत अस्थायी, करार और डेलीवेज कर्मचारियों के बीच सहमति हुई है ।

सिंहदरबार में हुए विचार–विमर्श में सरकार द्वारा की गई पूर्व सहमति का क्रियान्वयन करने का मौखिक समझौता हुआ, ये बात मन्त्रालय के प्रवक्ता सुरेश अधिकारी ने बताई ।

प्रवक्ता अधिकारी ने बताया कि बीते भाद्र ३ गते को मन्त्रिपरिषद् के निर्णय के मुताबिक मन्त्रालय, विभाग, आयोगलगायत सभी तहों में कार्यरत अस्थायी, करार कर्मचारियों को न हटाने और लंबे समय से कार्यरत वैसे कर्मचारियों को एकमुस्ठ रकम देने के लिए सरकार के साथ पहलकदमी करने की सहमति हुई थी ।

यह भी पढें   रसुवा-नुवाकोट बाढ़: 11 जलविद्युत परियोजनाओं में 898 कर्मचारी अब भी लापता, सैकड़ों सुरंगों में फंसे

इसीतरह, प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय, काठमांडू घाटी के भीतर सड़क विस्तार समेत विभिन्न कामों के संबंध में निदेशन और समन्वय के लिए संयंत्र का निर्माण करने की तैयारी में है ।

प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय में हुई घाटी के भीतर पूर्वाधार विकास में मौजूद समस्या और इसके समाधान संबंधी समन्वयात्मक बैठक में संयंत्र बनाने का निष्कर्ष निकाला गया । ये जानकारी प्रधानमंत्री के मुख्य राजनीतिक सलाहकार विष्णु रिमाल ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com