सत्तारुढ नेकपा नें बुलाया गुरुवार को सचिवालय बैठक, इस विषय में होगी विचार-विर्मश

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २० नोवेम्बर ।
सत्तारूढ नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी (नेकपा) की सचिवालय बैठक मार्गशीर्ष ६ गते के लिए बुलाई गई है ।
ये जानकारी नेकपा मुख्यालय के सचिव कृष्णगोपाल श्रेष्ठ ने दी । उन्होंने बताया कि प्रदेश कमिटियों की पूर्णता, जिला कमिटी गठन, जनसंगठन एकता, स्थायी समिति की बैठक लगायत विषयों में राय–मश्वरे के लिए सचिवालय बैठक बुलाई गई है ।

