समृद्धि की सपना बांटनेवाले सरकार के पास काम करने की क्षमता नहीं हैः सिंह
काठमांडू, २० नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह का आरोप है कि जिस तरह सरकार समृद्ध नेपाल की सपना बांटनेवाले सरकार के पास जनअपेक्षित काम करने की कोई भी क्षमता नहीं है । प्रेस युनियन प्युठान द्वारा मंगलबार प्युठान में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान कार्यान्वयन तथा संघीयता संस्थागत करने की सवाल में सरकार पूर्णतः असफल सिद्ध हो गई है । उनका मानना है कि सरकार संघीयता संस्थागत करने की पक्ष में नहीं दिखाई दिया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता सिंह ने कहा– सरकार दो तिहाई बहुमत में है, ९ महीना हो चुका है, लेकिन संघीयता संस्थागत करने के लिए, संविधान अनुसार आवश्यक कानून निर्माण के लिए सरकार उदासिन दिखाई दिया है, शान्ति सुरक्षा की प्रत्याभूति नहीं है, जिसके जलते जनता सरकार के विरुद्ध सड़क में आना पड़ रहा है ।’ नेता सिंह ने आगे कहा कि सरकार जिस तरह समृद्धि की बात कर रही है, उसके अनुसार कुछ भी काम नहीं हो रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘विकास बजेट की ८ प्रतिशत भी खर्च नहीं हो पा रहा है । यातायात में व्याप्त सिण्डिकेट, सोना की तस्करी जैसे घटनाओं की संरक्षण सरकार की ओर से ही हो रही है ।’
इसीतर आन्तरिक पार्टी राजनीति के संबंध में नेता सिंह को कहना है कि नेपाली कांग्रेस, आज कांग्रेस पार्टी की तरह नहीं हो रही है । उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व समय की मांग के अनुसार आगे बढ़ने की जरुरत है, जो नहीं हो पा रहा है । उन्होंने कहा– ‘अब विधि और पक्रिया के अनुसार पार्टी नेतृत्व परिवर्तन की जाएगी ।’

