Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश के विभिन्न राजमार्ग पूर्ण से अवरुद्ध

 

काठमांडू, आषाढ़ २४ – देश के विभिन्न स्थानों के राजमार्ग पूर्ण रूप से बंद हैं । बारिश के साथ आए बाढ़ और भूस्खलन के कारण से ये सभी राजमागए पूर्ण रुप से अवरुद्ध हैं । नेपाल प्रहरी के अनुसार, भोजपुर नगरपालिका–५, बोखिम स्थित मध्यपहाड़ी लोकमार्ग एकतर्फी सुचारु है । बाढ़ के कारण उक्त लोकमार्ग बैद हुई थी । इसी तरह इलाम नगरपालिका–९, राजदुवाली स्थित मेची राजमार्ग पूर्ण रूप से बंद है । बारिश के कारण मंगलवार से ही उक्त सड़क खण्ड अवरुद्ध है ।
प्रहरी अनुसार बीपी राजमार्ग में भी सवारी संचालन पर रोक लगा दी गई है । संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए को इस सड़क खंड को सोमवार से ही बंद कर दिया गया है । ललितपुर के वागमती गाँवपालिका–३, पाङदुर स्थित कांति लोकपथ सड़क खंड भी पूर्ण रूप से अवरुद्ध है । प्रहरी अनुसार भूस्खलन के कारण म्याग्दी स्थित बेनी जोमसोम सड़क खण्ड भी पूर्ण रूप से अवरुद्ध है । रुकुम पश्चिम के आठबिसकोट नगरपालिका–६, रिजेगार्ड स्थित भेरी कोरिडोर आषाढ़ १७ गते से पूर्ण रूप से अवरुद्ध है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *