फीफ विश्वकप – नजरें खिताब पर
काठमांडू, आषाढ़ २४ – एक सफर जो कुल ४८ टीमों से शुरु हुई थी उसमें से अब केवल आठ टीमें बच गई है । आज पूरी दुनिया की नजरें फीफा विश्वकप पर टिकी हैं । फीफा टूर्नामेंट फुटबॉल का सबसे प्रचलित और एक प्रतिष्ठित कप है । फुटबॉल में यदि किसी प्रतियोगिता की सबसे अधिक चर्चा होती है तो वह है फीफा विश्वकप । इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी देश यही चाहते हैं कि एक बार इस कप को वो जीतें । हर देश के खिलाड़ी का एक ही सपना होता है फीफा विश्वकप को जीतना ।
फीफा विश्वकप अब एक अलग ही चरण में प्रवेश कर गया है । जहाँ एक जदोजहद चल रही है कि फीफा विश्वकप किसके हाथ में जाएगी ? क्या एकबार फिर मेस्सी के हाथों में आएगी फीफा ?
ऐतिहासिक सहभागिता वाले फीफा विश्वकप २०२६ अब बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गया है । अंतिम आठ टीमें हैं जो क्वार्टर फाइनल चरण में प्रवेश कर चुकी है । उत्तर अमेरिका के तीन देशों अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में जारी इस महाकुंभ में दो सप्ताह के कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद ४० देश प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं ।
सह–आयोजक तीनों ही टीमें बाहर हो गई हैं । अब विश्वकप के उपाधि दौड में केवल युरोप, दक्षिण अमेरिका और अफ्रिका के आठ उत्कृष्ट शक्तियों के बीच सिमट गई है । इस बार क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित करने वालों टीमों में मोरक्को, फ्रांस, नार्वे, इंग्लैंड, स्पेन, बेल्जियम, अर्जेंंटीना और स्विट्जरलैंड है । अब ये सभी टीमें सुनहरी ट्रॉफी जीतने के मकसद से मैदान में उतर रहे हैं ।
विश्वभर के फुटबॉल प्रेमियों की नजरें अब मैदान में होने वाले स्टार खेलाडियों के बीच महा मुकाबले पर टिकी हैं । नेपाली समय अनुसार खेल तालिका की शुरुआत शुक्रबार की १ः४५ बजे होगी जिसमें फ्रांस और मोरक्को के बीच पहला क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा । फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर केलियन एम्बाप्पे ने अपने खेल जीवन में सन् २०१८ के बाद एक और विश्वकप का खिताब जीतकर कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य रखा है ।
२७ वर्षीय एम्बाप्पे की गति को झेलने में विपक्षी टीमों को हमेशा कठिनाई का सामना करना पड़ा है । सन् २०२२ के विश्वकप में सेमिफाइनल पहुँचकर इतिहास रचे मोरक्को भी इस बार फाइनल तक की यात्रा तय करने के दांव में है । शनिवार की मध्यरात १२ः४५ बजे स्पेन और बेल्जियम बीच दूसरा मुकाबला होगा । स्पेन इस बार की प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा खतरनाक टीम साबित हो रही है ।
दूसरी ओर बेल्जियम टीम में ‘गोल्डेन जेनरेशन’ के अनुभवी खेलाडि़यों की भीड़ है । जिसमें थिबाउट कोर्टोइस, रोमेलु लुकाकु और केविन डे ब्रुयन अपने खेल जीवन का सर्वोत्तम खेल प्रदर्शन करना चाहते हैं । उन्होंने अपनी टीम को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए एक तरह से कमर कस लिया है ।
क्वार्टर फाइनल के बाकी दो खेल रविवार को खेले जाएंगे । रविवार की सुबह २ः४५ बजे गोल मेसिन एर्लिङ हालांड की कप्तानी में सनसनीपूर्ण रूप से आगे बढ़ रहे नॉर्वे और संतुलित लय में खेल रहे इंगलैंड के बीच खेला जाएगा । हालांड अभी विश्व के ही सबसे ज्यादा प्रभावशाली और घातक स्ट्राइकर के रूप में उभर कर आए हैं । देखना यह है कि कैसे इंग्लैंड की टीम उनके आक्रामक सामना करती है ? दूसरी ओर इंगलैंड के रणनीतिक प्रशिक्षक थोमस टुचेल अपनी विशेष योजना के साथ मैदान में उतरने वाले है ।
उसी दिन सुबह ६ः४५ बजे अर्जेंटीना र स्विट्जलैंड के बीच बिच अन्तिम क्वार्टरफाइनल खेला जाएगा । सबसे ज्याद दबाव और उत्सुकता को महसूस कर रही है अर्जेंटीना की टीम क्योंंकि यहाँ मेस्सी है । मेस्सी अपने खेल जीवन के दूसरे विश्वकप खिताब हासिल करने की तैयारी में हैं ।
वैसे यह टक्कर काफी रोमांचकारी हो सकती है । क्योंकि मेस्सी को अपना इतिहास बनाना है और लम्बे समय के बाद विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में पहुँचे स्विट्जरलैंड भी इतिहास रचने की तैयारी में है । खेल प्रेमी इस प्रतीक्षा में हैं कि खिताब पर अपना नाम कौन लिखवाता है ?


