Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बर्ड फ्लू –काठमांडू और काभ्रेपलाञ्चोक में अभी भी खतरा

 

काठमांडू, आषाढ़ २४ – देश के अधिकांश जिलों में बर्ड फ्लू के संक्रमण को नियंत्रण में कर लिया गया है । लेकिन काठमांडू उपत्यका और काभ्रेपलाञ्चोक में अभी भी इसका खतरा बना हुआ है । पशु सेवा विभाग के अनुसार झापा, मोरङ, सुनसरी, महोत्तरी, बारा, चितवन के जिलों में संक्रमण पूर्ण रूप से नियंत्रण मे आ चुका है । विभाग के वरिष्ठ पशु सेवा चिकित्सक डा. मुकुल उपाध्याय के अनुसार उपत्यका के तीन जिलों में संक्रमण की अवस्था यथावत् होते हुए भी काभ्रेपलाञ्चोक में संक्रमण तीव्र रूप से फैल रहा है । विभाग के तथ्यांक अनुसार संक्रमण नियंत्रण के लिए अभी तक देशभर में सात लाख ५४ हजार ५०० पंछी, १० लाख ९१ हजार ३०३ अंडा तथा दो लाख ४३ हजार ६३५ केजी दाना नष्ट किया गया है ।
जिसमें से काठमांडू उपत्यका के तीन जिलों और काभ्रे में ही केवल दो लाख ८६ हजार २७७ पंछी, एक लाख ७९ हजार ६४ अंडा और ७४ हजार केजी दाना नष्ट किए जाने की जानकारी विभाग ने दी है । डा. उपाध्याय के अनुसार खतरा युक्त क्षेत्रों के स्थलगत अनुगमन कर संघीय और स्थानीय सरकार के समन्वय से प्रतिवेदन तैयार किया गया है । उसी आधार पर संक्रमित क्षेत्र के पंछी नष्ट करने तथा संक्रमण नियंत्रण के अन्य उपाय शुरु किए जाएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *