प्रधानमंत्री बालेन के पास यह क्षमता नहीं है कि मुझे समाप्त कर सके – प्रचण्ड
काठमांडू, आषाढ़ २१ – नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के संयोजक एवं पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ’प्रचण्ड’ने कहा है कि एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ही के अलावे कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो उन्हें कमजोर कर सकें । उन्हें कमजोर करने की क्षमता ओली के अलावे किसी और में नहीं है ।
रविवार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंंने यह बात कही है । उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह (बालेन) के पास भी यह क्षमता नहीं है कि वो उन्हें समाप्त कर सकें । उन्होंने कहा कि उन्हें कमजोर करने की गतिविधियों में ओली के स्तर में प्रधानमंत्री शाह नहीं हैं ।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यदि उन्होंने कोई गलत काम किया होता तो ओली पहले ही उन्हें जेल भिजवाने की षड्यंत्र बुनते । प्रचण्ड ने कहा कि “ओली ने हमें कमजोर करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी थी ।”
उन्होंने अपनी असंतुष्टि जताते हुए कहा कि पार्टी के सह संयोजक पर पिछली सरकार ने मुद्दा लगाया था । उनके बारे यह झूठी अफवाह भी फैलाई गई कि उनका दुबई में १४० अरब रुपया है ।


