पूर्व सचिव तथा शिक्षाविद् ईश्वरीलाल नहीं रहे
काठमांडू, २० नवम्बर । नेपाल सरकार के पूर्व सचिव ईश्वरीलाल श्रेष्ठ का निधन हो गया है । सोमबार रात में उपचार के क्रम में नर्भिक अस्पताल में उनका निधन हो गया है । उन्होने उद्योग, वाणिज्य शिक्षा और पर्यटन मन्त्रालय में सचिव के रुप में काम किया है । इससे भी ज्यादा उनका परिचय है– अभी नेपाल में ‘नेपाल वायुसेवा निगम’ नामक जो संस्था चलती है, उसके लिए प्रथम विमान लानेवाले सचिव श्रेष्ठ ही है । लगभग ३० साल पहले पर्यटन सचिव रहते वक्त अमेरिका से आयातित बोइङ विमान से नेपाल वायुसेवा निगम शुरु हुआ था, जो संस्था अभी भी चल रही है । विमान लाने के लिए श्रेष्ठ ने महत्वपूर्ण योगदान किया था ।
इतना ही नहीं उन्होंने शंखरदेव कैंपस स्थापना के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान किया है । श्रेष्ठ वाणिज्य शास्त्र के लिए विज्ञ के रुप में भी परिचित थे । श्रेष्ठ के एक बेटा और एक बेटी है । श्रेष्ठ की अन्तिम संस्कार आज ही पशुपति आर्यघाट में होने जा रहा है ।

