Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समय निर्धारित कर टेनक्लोरी चालक का आंदोलन समाप्त

 


माला मिश्रा बिराटनगर ।  नेपाल का टेंकलरी चालक का पिछले 36 घंटा से चल रहा हड़ताल वार्ता के बाद समाप्त हुआ ।  फारबिसगंज डीएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में जोगबनी थाना परिसर में टेंकलोरी चालक ,यूनियन के लोग तथा स्थानीय प्रशासन के बीच घंटो वार्ता के बाद आपसी सहमति के बाद आंदोलन वापस लिया गया । नेपाली टेंकलोरी चालक ड्यूटी पर तैनात पुलिस पर घुस लेने का आरोप लगा रहे थे जिसे चालको ने साबित नही कर पाए । डीएसपी ने आंदोलनरत टेंकलोरी चालक से पुलिस से संबंधित शिकायत वरीय अधिकारी से करने की बात कही ,कहा  झूठी बयानबाजी से पुलिस का छवि खराब होते है । इसका असर भारत नेपाल के संबंध पर भी पड़ता है । डीएसपी ने बताया सहमति अनुसार अब टेंकलौरी के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है । टेंकलौरी के लिए सुवह 2 बजे से 4:30  बजे तक इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट में प्रवेश तथा सुवह 6 बजे से 7 बजे तक बाजार होते बोर्डर नेपाल प्रवेश और संध्या 8 से 10 बजे वापसी का समय निर्धारित किया है । अब टेंकलोरी चालक निर्धारित समय के बाद ओभरटेक नही कर पाएंगे । बैठक  नेपाल के ओर से प्रदेश एक का नेपाल आयल निगम प्रमुख दिनेश यादव , नेपाल के कस्टम अधिकारी मणिराम पौडेल ,इलाका प्रहरी कार्यालय प्रमुख  इंद्र बहादुर राणा टेंकलोरी संध का अध्यक्ष गुणराज निरौला ,  मोरंग व्यपार संध तथा संघ के सुशील बिरला ,  शत्रुध्न यादव , केशव  आचार्य यादव , धुर्व सिंगदेल , थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित दर्जनो चालक मौजूद थे ।

यह भी पढें   मोदी और शी ने पुतिन से रूस–यूक्रेन युद्ध रोकने का रखा प्रस्ताव

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com