Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कालिकामाई गांवपालिका में करोड़ो का भ्रष्टाचार !

 

रेयाज अलाम । वीरगंज, १९ दिसम्बर
पर्सा जिला स्थित कालिकामाई गांवपलिका में करोड़ो का भ्रष्टाचार हुआ है’ ऐसा आरोप गांवपालिका में ही निर्वाचित अन्य जनप्रतिनिधियों का है । गांवसाभा के २२ सदस्यों ने दावा किया है कि गांवपालिका में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है ।

 

 

 

गांवसभा के ६ बोर्ड सदस्य सहित ५ वाडा के अन्य १६ जनप्रतिनिधियों ने यह आरोप लगाया है । गांवपालिका कार्यालय में ही पत्रकारों के सामने उन लोगों ने दावा किया कि सामाजिक सुरक्षा, खेलकुद आदि के नाम में राज्य की सम्पत्ति दुरुपयोग की गई है, जो करोड़ रुपयों की बराबर है ।
उन लागों का कहना है कि गांवपालिका के प्रमुख नथुनी प्रसाद साह, उप–प्रमुख राजेश कुमार चौरसिया और लेखा अधिकृत देवनाथ साह आदि लोग इस भ्रष्टाचार में शामील हैं । विरोध में उतर आए जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अधिकृत साह कुछ दिन पहले जानकारी बिना ही गांव से लापत्ता हुए थे और गांवपालिका के प्रमुख साह और उप–प्रमुख चौरसिया आम सर्वसाधारणों की प्रश्न का जवाफ देने से इन्कार करे हैं और अपनी मनचाह निर्णय करने में लगे हुए हैं ।
कालिकामाई गांवपालिका में कूल ५ वडा है । गांवपालिका के प्रमुख, उप–प्रमुख और लेखा अधिकृत की मिलिभगत में हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध सिर्फ अन्य जनप्रनिधि ही नहीं स्थानीय बासी भी आन्दोलित हो गए हैं । विरोध के दौरान आज बुधबार गांवपालिका में तालाबंदी का प्रयास भी किया गया । विरोध में उतर आनेवाले २२ जनप्रतिनिधियों का कहना है कि गांवपालिका में की गई खुलम–खुला भ्रष्टाचार के संबंध में कल बिहीबार प्रमुख जिला अधिकारी से मिल कर ज्ञापनपत्र देने की तैयारी हो रही है । उन लोगों ने यह भी कहा कि उक्त मुद्दा अख्तियार तक पहुँचनेवाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *