सशस्त्र पुलिस द्वारा १३ केजी गांजा बरामद
वीरगंज, २२ दिसम्बर । सशस्त्र पुलिस बल पकहा मैनपुर से परिचालित सशस्त्र पुलिस ने १३.५ केजी गाजा बरामद किया है । सशस्त्र पुलिस निरीक्षक चाम नारायण महतो की कमाण्ड में परिचालित पुलिस टोली ने पकाह मैनपुर गांवपालिका–१ भेडीहर्वा रास्ते से उक्त परिणाम की गांजा बरामद किया है । पुलिस का कहना है कि उक्त गांजा नेपाल से भारत की ओर ले जा रहा था ।


