१३ साल से फरार अभियुक्त तेली को बारा पुलिस ने किया गिरफ्तार
वीरगंज, ७ जनवरी । विगत १३ साल से फरार एक अभियुक्त को बारा जिला पुलिस कार्यालय ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्तारी में पड़नेवाले हैं– प्रसौनी गांवपालिका–५ निवासी वैजनाथ साह तेली । उनके विरुद्ध जानलेवा हमला (अंगभंग) संबंधी मुद्दा पंजीकृत है । जिला अदालत बारा ने वि.सं. २०६२ आषाढ़ १ गते अंगभंग मुद्दा में तेली को दोषी ठहर किया था, उसी मुद्दा में फैसला करते हुए सर्वोच्च अदालत ने भी वि.सं. २०६८ जेष्ठ २४ गते जिला अदालत की फैसला को सदर किया था । साह उसी समय से फरार अभियुक्त के रुप में थे ।
पुलिस को कहना है कि साह गांव में ही छीप कर रह रहे हैं, इसी सूचना के आधार में जिला पुलिस कार्यालय बारा से परिचालित पुलिस ने तेली को गत शनिबार गिरफ्तार किया था । तेली को आइतबार बारा जिला अदालत में उपस्थित करवाया गया और अदालत द्वारा तय सजाय भुक्तानी के लिए वीरगंज कारागार भेज दिया गया है । उस समय साह के विरुद्ध अदालत ने २ साल के लिए कैद सजाय की फैसला की थी ।

