Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

IPL 2019: हो गया साफ, कहां पर होगा आइपीएल 2019 का आयोजन

 

 

नई दिल्ली। मई में होने वाले आम चुनावों को देखते हुए आइपीएल 2019 के आयोजन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब ये साफ हो गया है कि इस वर्ष आइपीएल का आयोजन भारत में ही  किया जाएगा। बीसीसीआइ ने प्रेस रिलीज के जरिए इस बात की जानकारी दी कि आइपीएल सीजन 12 का आयोजन भारत में ही किया जाएगा जो 23 मार्च से शुरू होगा।

यह भी पढें   अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ फीफा ने गुरुवार को नेपाल पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया

प्रशासकों की समिति ने आइपीएल के इस सीजन को लेकर दिल्ली में एक बैठक की जिसमें फैसला किया गया कि इस वर्ष आइपीएल का आयोजन भारत में ही किया जाएगा। इस बैठक में सीओए के अलावा अन्य कई अधिकारी साथ ही केंद्र और राज्य एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। हालांकि ये कब तक खेला जाएगा इस पर फैसला बाद में लिया जाएगा। इसके अलावा इस बार मैचों का आयोजन किन-किन जगहों पर होगा इस पर भी अंतिम फैसला बाद में ही किया जाएगा। आइपीएल 2019 के शेड्यूल की घोषणा सीओए के द्वारा फेंचाइजियों से बातचीत के बाद ही किया जाएगा।

यह भी पढें   मेस्सी बने विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, अर्जेटीना का नॉक आउट चरण में प्रवेश

आमतौर पर आइपीएल का आयोजन अप्रैल के पहले सप्ताह से किया जाता रहा है लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसके मार्च के आखिरी में शुरू करने का फैसला किया गया है। इससे पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार आइपीएल का आयोजन दुबई, दक्षिण अफ्रीका या फिर इंग्लैंड में किया जा सकता है। इससे पहले भी आम चुनाव के वक्त आइपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका व यूएई में किया जा चुका है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *