गैर आवासीय मधेसी संघ द्वारा दुबई में “मधेसी मिलन तथा वनभोज” कार्यक्रम
११ जनवरी-२०१९ I दुबई, यु.ए.ई.
नयाँ साल २०१९ तथा मकर संक्रांतिके अवसरपर ११ जनवरी के दिन गैर आवासीय मधेसी संघ, यु.ए.ई. (Non-Resident Madheshis Association,#NRMA U.A.E.) द्वारा दुबईके जबिल पार्क में “मधेसी मिलन तथा वनभोज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मधेश से जुड़े यु.ए.ई. के बिभिन्न संघ-संस्था जैसे मुस्लिम समाज, मिथिला समाज, मिथिला बचत संस्था के प्रतिनिधि मित्रों सहित तकरीबन २५० मधेसी सहभागी हुए।
कार्यक्रम के पहले सत्र में संघ के यु. ए. ई. अध्यक्ष संजय कर्ण ने स्वागत मन्तब्य से सभी सहभागी का स्वागत किया साथ ही संघ की उपाध्यक्ष डॉ. बॉबी सिंह यादव ने भी सभी का स्वागत किया।
मन्तब्यके क्रम में बरिष्ठ सलाहकार डॉ. रबिन्द्र कुमार यादव और गैर-आवासीय मधेसी संघ-अंतर्राष्ट्रीय समितिके अध्यक्ष बसंत कुमार कुशवाहा ने मधेश के हितमे और मधेसी के सुरक्षित भविष्य बारेमे सलाह देते हुए सहभागी मधेसियों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में तक़रीबन शाम पांच बजे तक बिभिन्न मनोरंजनात्मक खेल, गीत, नृत्य एवं नाटक रखा गया। जिसमे सहभागी सभी ने उत्साह पुर्बक भाग लिया और भरपूर आनन्द लिया।
कार्यक्रम संचालन में जगनारायण मंडल, मनोरंजनात्मक खेल संयोजक में अमित शर्मा, खर्च ब्यवस्थापन में संत साह, टिकट ब्यस्थापन में बिनोद पासवान एवं शम्भू महरा और भोजन-नास्ता ब्यवस्थापन में राम राउत एवं मदन यादव ने जिम्मेवारी निर्वाह किया।
कार्यक्रम के अन्तमे #NRMA-U.A.E. के बरिष्ठ सलाहकार डॉ. रबिन्द्र कुमार यादव ने सहभागी हुए सारे मधेसी मित्रोंको एवं कार्यक्रम आयोजक टीम को धन्यवाद दिया और, यु.ए.ई. में बसे सारे मधेसी मित्रोंको संगठनमे आबद्ध होकर एकजुट होनेके लिए आग्रह किया।



Good job