सामाजिक क्षेत्र में मारवाडी समुदाय की योगदान प्रशंसनीयः राष्ट्रपति
काठमांडू, १३ जनवरी । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने कहा है कि मारवाडी समुदाय ने सामाजिक सेवा की क्षेत्र में जो योगदान किया है, वह प्रशंसनीय है । मारवाडी महिला मंच द्वारा आइतबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ने कहा कि नेपाल की सांस्कृतिक पर्यटन के क्षेत्र में मारवाडी समुदाय ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।
रजत महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए राष्ट्रपति भण्डारी ने कहा– ‘अपने ही साधन–स्रोत जुटाकर मारवाडी समुदाय ने समाज सेवा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, उससे प्रेरित होकर अन्य सामाजिक संघ–संस्था को भी काम करना चाहिए ।’ उनका यह भी कहना है कि नेपाल आनेवाले तीर्थयात्री को निःशुल्क भोजन, पानी और औषधोपचार की व्यवस्था कर मारवाडी समुदाय पुण्य का काम कर रहा है । राष्ट्रपति भण्डारी ने आगे कहा कि गरीब तथा जेहन्दार छात्रछात्राओं को छात्रवृत्ति का व्यवस्था करना, धर्मशाला की स्थापना करना, तीर्थयात्रियों के लिए सहज आवास की व्यवस्थापन करना आदि कार्य मारवाडी समुदायों की उल्लेखनीय और प्रशंसनीय कार्य है ।


