Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चिकित्सा शिक्षा विधेयक २०७५ की प्रतिवेदन संसद् में पेश

 

काठमांडू, १३ जनवरी । राष्ट्रीय चिकित्सा शिक्षा विधेयक २०७५ के ऊपर निर्मित शिक्षा तथा स्वास्थ्य समिति द्वारा तैयार प्रतिवेदन संघीय संसद् की प्रतिनिधिसभा बैठक में पेश की गई है । आइतबार आयोजित संघीय संसद् बैठक में स्वास्थ्य समिति के सभापति जयपुरी घर्ती ने उक्त प्रतिवेदन को दफावार छलफल के लिए संसद् में पेश की है ।
प्रतिवेदन पेश करते हुए सभापति घर्ती ने कहा कि समिति ने उक्त प्रतिवेदन के ऊपर गहन विचार–विमर्श की है । उन्होंने कहा– ‘प्रतिवेदन तैयार करते वक्त सरकार, सरोकारवाला विज्ञ के साथ विचार–विमर्श की गई है, जिसके लिए १५ बैठक आयोजन की गई ।’ प्रतिवेदन के ऊपर अब संसद् की पूर्ण बैठक में बहस होनेवाला है ।
स्मरणीय है, यही चिकित्सा विधेयक प्रतिवेदन को लेकर चिकित्सक डा. गोविन्द केसी लम्बे समय से आन्दोलनरत हैं, पिछली बार वह इलाम पहुँच कर १६वें अनशन पर बैठे हैं । सरकार और सांसदों का कहना है कि डा. केसी ने जो मांग को आगे लाया है, उसका सम्बोधन हो चुका है । लेकिन प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने उक्त प्रतिवेदन को विरोध किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *