Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार विरुद्ध तरुण दल द्वारा जनकपुर में प्रदर्शन

 

जनकपुरधाम, २४ जनवरी । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस सम्बद्ध भातृ संगठन नेपाल तरुण दल ने प्रदेश नं. २ के राजधानी जनकपुरधाम में सरकार विरुद्ध प्रदर्शन किया है । ओली सरकार द्वारा हो रहे भ्रष्टाचार, अपराधीकरण, मूल्य वृद्धि, प्रेस के ऊपर हो रहे हस्तक्षेप, आदि विषयों को मूल नारा बनाकर बुधबार जनकपुर में आयोजित विरोध कार्यक्रम को तरुण दलके अध्यक्ष जीतजंग बस्नेत लगायत कई नेताओं ने सम्बोधन किया ।

यह भी पढें   मधेस आंदोलन: पहचान, संघीयता और नागरिक समानता की ऐतिहासिक क्रांति : कृष्णा सिंह


कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष बस्नेत ने कहा है कि वर्तमान सरकार अधिनायकवादी बनती जा रही है और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है । तरुण दल धनुषा के उपसभापति राकेश विक्रम साह ने कहा कि सरकार की अराजनीतिक चरित्र के विरुद्ध तरुण सातों प्रदेश में विरोध कार्यक्रम आयोजन करने जा रही है । नेविसंघ नेताओं का कहना है कि वर्तमान सरकार की ओर से संविधान विरोधी गतिविधि हो रहा है ।

यह भी पढें   अर्जेंटीना फीफा विश्वकप २०२६ के प्री–क्वार्टर फाइनल में


जनकपुर माइस्थान स्थित पार्टी कार्यालय से शुरु विरोध ¥याली मुरली चौक, राम चौक, जनक चौक, शीव चौक होते हुए भानु चौक में पहुँच कर कोणसभा में परिणत हुआ था । कोणसभा में तरुण दल के उपाध्यक्ष उत्तम चापागाई, महासचिव भूपेन्द्रजंग शाही, कोषाध्यक्ष विद्वान गुरुङ, धनुषा जिला अध्यक्ष सञ्जयलाल कर्ण, उपाध्यक्ष राजेश विक्रम साह आदि नेताओं ने सम्बोधन किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *