Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जगरनाथपुर गांवपालिका के प्रमुख जालिम मियां पर पदीय दुरुपयोग का आरोप

 

बीरगंज। जगरनाथ पुर गांव पालिका के प्रमुख जालिम मियां पर पदीय दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है ।
प्रमुख मियां ने गापा के प्रयोजन के लिए खरीद किये गए दो ट्रेक्टर का उपयोग उनके बेटा नासिर मियां ईटा भट्टा के संचालन के लिये कर रहा है ।
स्थानीय श्रीकांत यादव ने यह जानकारी दी है उन्होंने कहा कि जिला समन्वय समिति पर्सा से गापा के विकास निर्माण के लिए मंगाए गए एक्सभेटर का भी ईटा भट्ठा में प्रयोग किया जा रहा है और इसका प्रमाण भी दिया है ।

यह भी पढें   लुम्बिनी में बुद्ध जयंती का भव्य आयोजन, भारत-नेपाल सांस्कृतिक व बौद्धिक साझेदारी हुई और मजबूत


इस विषय मे प्रमुख मियां से बात करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है ।
इसी तरह प्रमुख मियां पर भलुवाहि खोला से अनाधिकृत रूप से पत्थर गिट्टी बालू उत्खनन की इजाजत देने का भी आरोप है ।गांव वाले अनुसार जानकारी पाने पर प्रहरी ने वहां से सात ट्रेक्टर बरामद किया था जिसे जगरनाथपुर गापा ने 1000 जुर्माना लेकर छोड़ा है ।
वहीं गापा प्रमुख मियां ने वातावर्णीय प्रभाव मूल्यांकन के लिए निवेदन देने और किसी को भी उत्खनन की इजाजत नही देने की बात कही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *