Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो राप्रपा के बीच माघ १८ गते पार्टी एकीकरण, राणा और लोहनी दोनों अध्यक्ष

 

काठमांडू, २९ जनवरी । पशुपति शमशेर राणा के नेतृत्व में रहे राप्रपा प्रजातान्त्रिक और प्रकाशचन्द्र लोहनी के नेतृत्व में रहे एकीकृत राप्रपा राष्ट्रवादी के बीच माघ १८ गते पार्टी एकीकरण संबंधी समझदारी बन गया है । राणा और लोहनी सहित के पदाधिकारबीच सम्पनन विचार–विमर्श ने यह तय किया है । राप्रपा प्रजातान्त्रिक स्रोत के अनुसार माघ १८ गते दिन १ बजे राष्ट्रीय सभागृह में पार्टी एकीकरण संबंधी घोषणा होने जा रहा है ।
समाचार स्रोत का कहना है कि एकीकृत पार्टी में पशुपति शमशेर राणा और प्रकाशचन्द्र लोहनी दोनों अध्यक्ष रहेंगे । कहा गया है कि राजसंस्था और हिन्दू राष्ट्र संबंधी ठोस निर्णय के लिए एक महिने के भीतर अन्तरिम विधान तैयार की जाएगी । स्मरणीय है, दो साल पहले तत्कालीन राप्रपा और राप्रपा नेपाल के बीच पार्टी एकीता की गई थी, जिसमें कमल थापा पार्टी अध्यक्ष थे । लेकिन अध्यक्ष थापा प्रति असन्तुष्टी व्यक्त करते हुए सबसे पहले लोहनी पार्टी से अलग हुए थे, बाद में राणा भी कमल थापा से अलग हो गए । फिर राप्रपा घटकों के बीच पार्टी एकता संबंधी बहस हो रहा है, इसी पृष्ठभूमि में राणा और थापा दोनों एक ही जगह होने लगे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com