मुख्यमन्त्री बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अन्तर्गत प्रभु बैंक के साथ महत्वपूर्ण सम्झौता
जनकपुरधाम | मुख्यमन्त्री बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना अन्तर्गत बेटी शिक्षा बीमा के लिए प्रदेश नं. २ की सरकार और प्रभु बैंक के बीच एक महत्वपूर्ण सम्झौता हुई है । बेटीयों की शिक्षा के लिये यह बीमा योजना एक महत्वपूर्ण भूमिका खेलेगी जैसा की विश्वास किया जा रहा है। इससे महिला हिंसा तथा महिला के खिलाप होनेवाले विभेद भी अन्त होने की अपेक्षा की जा रही है | यह २०७५ /१०/ 0४ के निर्णय अनुसार मुख्यमंत्री और मन्त्रीपरिषद सचिवालय तथा प्रभु बैंक के बिच हस्ताक्षर किया गया है | हस्तक्षर की प्रतिलिपि इसी साथ संलग्न है | मुख्यमन्त्री के स्वकीय सचिव दीपक यादव ने जानकारी देते हए कहा है कि यह एक एतिहासिक काम हो रहा है | इससे प्रत्येक विटिया अब लाभान्वित होगी |






