Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अध्यक्षद्वय ओली और प्रचण्ड के बीच मनमुटाव का असर प्रतिवेदन परिमार्जन पर भी

 

काठमाडौँ –

 

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के भीतर राजनीतिक प्रतिवेदन की खोज शुरु की गई है । स्थायी समिति बैठक में  अध्यक्षद्वय द्वारा पेश किए गए राजनीतिक प्रतिवेदन परिमार्जन सहित प्रकाशित करने के  निर्णय के एक महीने के बाद भी राजनीतिक प्तिवेदन सार्वजनिक नहीं हाे पाया है ।  यह समाचार आज के नेपाल समाचारपत्र में है ।

 

 

गत मंसिर २९ गते से शुरु हुए स्थायी समिति की बैठक पुस ९ गतेसमाप्त हुआ था ।  बैठक ने अध्यक्षद्वय द्वारा पेश किए गए राजनीतिक प्रतिवेदन में परिमार्जन का  सुझाव दिया था ।  सुझाव काे अध्यक्षद्वय केपी शर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल ने स्वीकार किया था ।

यह भी पढें   एनपीएल के तीसरे संस्करण के लिए निलामी, लुम्बिनी लायंस ने ४४ लाख तथा काठमांडू गोर्खाज ने १७ लाख रुपये किए खर्च

स्थायी समिति बैठक द्वारा किए गए निर्णय के अनुसार राजनीतिक प्रतिवेदन सचिवालय में  पेश करने का समय हाे जाने के बाद भी यह काम अब तक अधूरा है ।

शीर्ष नेतृत्व में  विवाद के कारण पार्टी की सांगठनिक एकता प्रक्रिया भी अब तक सम्भव नहीं हाे पाया है ।  स्थायी समिति की  बैठक में नेताओं  ने अध्यक्षद्वय द्वारा संयुक्त रुप में पेश किए गए राजनीतिक प्रतिवेदन की तीव्र आलाेचना की थी ।

यह भी पढें   डोल्पा में भूस्खलन के कारण आई बाढ़....एक महिला की मृत्यु, छह घायल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *