Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली सीमा तक पानी जहाज लाने का काम भारत ने की शुरुआत गुरुवार प्रधानमंत्री पानी जहाज कार्यालय का उद्घाटन करेंगे

 

काठमान्डाै १३ फरवरी

भारत ने गण्डकी नदी हाेते हुए नेपाली सीमा तक पानी जहाज लाने की परियाेजना पर काम करना शुरु कर दिया है । भारत के    सिपिङ, जलस्रोत और नदी विकास मन्त्री नितिन गडकरी ने पटना के गाईघाट से बगाहा तक पानीजहाज लाने की परियोजना का सोमबार शिलान्यास किया था।

भारत के सिपिङ मन्त्रालय ने हल्दिया बन्दरगाह से नेपाली सीमा तक पानी जहाज में सामान ढाेने की परियाेजना बनाई है ।

यह भी पढें   मुख्यमंत्री थापा का विश्वास मत एक दिन के लिए टला

१ हजार टन तक का कन्टेनर ढाेने वाला पानीजहाज लाने के लिए गाईघाट से बगाहा तक के तीन साै किलोमिटर में ४  टर्मिनल बनाया जाएगा। १३ करोड भारतीय रूपैया खर्च कर अगले साल तक वानी जहाज लाने की भारत सरकार की याेजना है ।

प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली  गुरुबार नेपाल पानीजहाज कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

ललितपुर के एकान्तकुना में पानीजहाज कार्यालय हाेने की जानकारी भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्रालय के सचिव मधुसुदन अधिकारी ने दी है।

यह भी पढें   बागमती प्रदेश प्रमुख दीपक प्रसाद देवकोटा ने मुख्यमंत्री नियुक्ति की प्रक्रिया बढ़ाई आगे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com