Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ द आर्डर ऑफ सिविल सम्मान

 
मैड्रिड।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को स्पेन सरकार देश के प्रतिष्ठित ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ द आर्डर ऑफ सिविल मैरिट’ पुरस्कार से सम्मानित करेगी। श्रीमती स्वराज बुल्गारिया, मोरक्को और स्पेन की तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में सोमवार को स्पेन पहुंचीं।
नेपाल में अप्रैल 2015 में आए भयंकर भूकंप में फंसे स्पेन के 71 नागरिकों को ऑपरेशन मैत्री के तहत सुरक्षित निकालने के लिए स्पेन सरकार श्रीमती स्वराज को इस पुरस्कार से सम्मानित करेगी।

यह भी पढें   जिसकी मस्ती जिंदा है,उसकी हस्ती जिंदा है : बिमल सरार्फ

स्पेन के विदेश मंत्री जोसेफ बोरेल फोंटेलेस के आमंत्रण पर यहां आईं श्रीमती स्वराज ने कल यहां भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। उन्होंने भारतीय समुदाय को भारत-स्पेन संबंधों को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com