Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्ली काे पहले दहलाना चाहता था मसूद अजहर

 

 

पुलवामा हमले से पहले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर दिल्ली में बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहता था। मसूद का एक ऑडियो दिल्ली पुलिस और सैन्य इंटेलिजेंस के हाथ लगा है। ऑडियो के जरिये वह कश्मीरी युवाओं को जहरीली दलीलों से भारत में हमलों को अंजाम देने के लिए उकसाता हुआ सुनाई दे रहा है।  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सैन्य इंटेलिजेंस ने 24 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी से जैश के आतंकी अब्दुल लतीफ गनी को गिरफ्तार किया था। गनी से पूछताछ के आधार पर कश्मीर से हिलाल अहमद भट्ट की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद दिल्ली में जैश के बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने का खुलासा हुआ था।

यह भी पढें   एनपीएल: काठमांडू गोर्खाज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, डेविड वॉर्नर प्लेइंग इलेवन में शामिल

जैश के दोनों गिरफ्तार आतंकियों की मोबाइल मैपिंग में खुफिया एजेंसियों के हाथ मौलाना मसूद अजहर का ऑडियो और एक वीडियो लगा था, जिससे पता चला कि घाटी में सेना के हाथों मारे गए आतंकी उस्मान के बाद मसूद अजहर बौखलाया हुआ है। वह भारत में बड़े हमले की साजिश रच रहा है। उस्मान जैश के मुखिया मसूद अजहर का भतीजा था।

ऑडियो में नौजवानों को उकसा रहा है मसूद

यह भी पढें   सल्यान जीप दुर्घटना- तीन की मृत्यु,सात घायल

मसूद ऑडियो में कश्मीरी नौजवानों से कहता है कि कश्मीर नौजवानों क्या उस्मान बेटे की शहादत आप सबको खड़ा करने के लिए काफी नहीं है। भारत ने आपको विकल्प दिया है या गुलामी कुबूल करो या मजलूमियत के साथ मरो। आप ये दोनों विकल्प उसके मुंह पर मारकर इज्जत और शहादत के रास्ते पर चलो

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com