Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग का समय आ गया है : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

 

वुहान, एजेंसी।

पाकिस्तान की सीमा में वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक (Air Strike) के एक दिन बाद भारत की  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चीन के वुहान में (आरआइसी) समूह की बैठक में बड़ा बयान दिया। चीनी विदेश मंत्री वांग यी और रूस के विदेश मंत्री के साथ इस बैठक में सुषमा स्वराज ने कहा कि अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग का समय आ गया है।

सुषमा ने चीन और रूस के विदेश मंत्रियों को पीओके के बालाकोट में एयर स्ट्राइक (Air Strike) के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान लगातार आतंकी संगठनों को पनाह देने की बात नकारता रहा है। इसी बीच हमें खबर मिली कि भारत में जैश और आतंकी हमले कराने की कोशिश में है। इसके बाद भारत सरकार ने उसके खिलाफ कार्रवाई का फैसला किया। हमने इस तरह से लक्ष्य निर्धारित किया कि आम लोगों को कोई नुकसान ना पहुंचे। हमने किसी मिलिट्री कैंप को निशाना नहीं कि। हमारा मकसद केवल जैश के आतंकी ठिकाने पर कार्रवाई करना था। ‘

यह भी पढें   पाकिस्तान का गहराता आंतरिक संकट : सैन्य वर्चस्व और दक्षिण एशियाई सुरक्षा के सामने नई चुनौती

स्वराज ने आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पुलवामा में भयानक आतंकी हमला ये याद दिलाता है कि सभी देशों को आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी होगी।

इससे पहले चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक में हाल ही में हुए पुलवामा आत्मघाती हमले (Pulwama Terror Attack) का मुदा उठाया।

रूस-भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक से अलग हुई इस मुलाकात के दौरान स्वराज ने कहा, ‘मैं ऐसे वक्त में चीन आई हूं जब भारत में शोक और गुस्से का माहौल है। यह जम्मू-कश्मीर में हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ सबसे भीषण हमला है।’ उन्होंने कहा, ‘यह हमला पाकिस्तान स्थित और समर्थिक संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने किया है।’

यह भी पढें   मिटरब्याज पीडितों का सरकार के साथ कोई समझौता नहीं

चीन के साथ सुषमा स्वराज की बैठक काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बीजिंग ने संयुक्त राष्ट्र में JEM प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की राह में रोड़ा बनता रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *