Fri. Nov 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तानी पायलट की मौत जिसे भारतीय समझ कर पाक के नागरिकाें ने पीटा था

 

पाकिस्तान के नागरिकों ने अपने एयरफोर्स के पायलट शाहजुद्दीन को भारतीय पायलट समझकर मारा जिसकी अब माैत हाे गई है । जबकि भारतीय पायलट अपने वतन वापस लाैट चुका है । दोनों ही पायलटों में काफी समानता थी। दोनों ही अपनी देश की सेवा के लिए अपने कर्तव्य का पालन कर रहे थे। लेकिन एक की दुश्मन के हाथों से निकलकर वतन वापसी हुई तो वहीं एक की उसके ही अपने लोगों ने हत्या कर दी।  जिस तरह से विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की पीढ़ियां भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं दे रही हैं, उसी तरह ही पाकिस्तानी विंग कमांडर शाहजुद्दीन का परिवार भी पाकिस्तान वायुसेना में अपनी सेवाएं दे रहा है। शाहजुद्दीन के पिता वसीमुद्दीन पाकिस्तान एयरफोर्स में एयर मार्शल हैं जिन्होंने एफ-16 और मिराज की उड़ान भरी है।

यह भी पढें   सोलुखुम्बु में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर टकराए, एक विदेशी पर्यटक की मौत

27 फरवरी को भारत में हमले की मंशा से घुसे पाकिस्तानी वायुसेना के जहाजों को भारत ने खदेड़ दिया था। इसी दौरान भारत ने उसके एक एफ-16 विमान को मार गिराया। एफ-16 उड़ा रहे शाहजुद्दीन ने पैराशूट से पीओके में सफलतापूर्वक उतर गए। वहां लोगों ने भारतीय वायुसेना का पायलट समझ कर हमला कर दिया। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वह जीवन की लड़ाई हार गए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com