Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के गुर्दे खराब होने की खबरें कितनी सच कितना झूठ

 
खूंखार आतंकवादी संगठन जैश ए माेहम्मद के सरगना मसूद अजहर के गुर्दे खराब होने की खबरें हैं और ऐसा बताया जा रहा है कि उसका पाकिस्तान में रावलपिंडी के एक सैन्य अस्पताल में नियमित डायलसिस किया जा रहा है। सुरक्षा अधिकारियों ने यहां शनिवार को यह बात कही। इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा था कि जैश का सरगना ‘बीमार’ है।

पाकिस्तान की यह नई चाल भी हो सकती है क्योंकि पाकिस्तान के किसी भी बयान पर भरोसा नही किया जा सकता है |

कुरैशी ने बृहस्पतिवार को कहा था, ‘मुझे मिली जानकारी के मुताबिक वह पाकिस्तान में ही है। वह इस हद तक बीमार है कि घर से बाहर भी नहीं निकल सकता। वह काफी बीमार है।’ अधिकारी ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद का सरगना ओसामा बिन लादेन का निकट सहयोगी था। उसने कई अफ्रीकी देशों में आतंकवाद को बढ़ावा दिया और उसे ऐसे पाकिस्तानी मौलवी के रूप में भी जाना जाता है जिसने ब्रिटेन की मस्जिदों में जिहाद का पाठ पढ़ाया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 15 जुलाई 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *