Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

४९ लाख ठगने के आरोप में एक दम्पती पुलिस हिरासत में

 

वालिङ– घर जमीन पास कर देने का प्रलोभन देकर विभिन्न व्यक्ति से ४९ लाख बीस हजार ठगने के आरोप में दम्पती को प्रहरी ने हिरासत में लिया है । जिला प्रहरी कार्यालय स्याङ्जा के अनुसार पुतलीबजार नगरपालिका–३ के दम्पती जो फिलहाल फेदिखोला गाउँपालिका स्थित इलाका हुलाक कार्यालय में हल्कारा पद में कार्यरत हैं जिसमें पति ४४ वर्षीय महेन्द्र नेपाल और उसकी पत्नी ४० वर्षीया सङ्गीता नेपाल को प्रहरी ने हिरासत में लिया है ।

यह भी पढें   पेप्सीकोला फुटबॉल ग्राउंड के नजदीक लगी आग

उन दोनों पति पत्नी ने नगरपालिका–३ के महेन्द्र नेपाल के नाम की जमीन को पास कर देने का प्रलोभन आठ व्यक्तियों को दिखा कर सबसे रुपैया लिया पर उसने वह जमीन किसी ९ वें व्यक्ति के नाम से पास किया

जिला प्रहरी कार्यालय स्यांजा के जानकारी अनुसार स्याङ्जा के फेदिखोला गाउँपालिका– २ की मञ्जु गोदार से पन्द्रह लाख रु., सावित्री दर्जी से तीन लाख ३० हजार रु., चुनुमाया गोदार से तीन लाख ५५ हजार, वेदप्रसाद गौतम से तीन लाख, कृष्ण महत थापा से चार लाख ६० हजार, दुर्गाकुमारी खत्री खड्का से सात लाख, रुकुम के मुसिकोट नगरपालिका– १ की रेशम रावल से दो लाख ७५ हजार करके कूल ३९ लाख २० हजार ले लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com