Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शुल्क वापस करने के लिए विवेकशील साझा ने किया आग्रह

 

काठमांडू, १९ मार्च । निर्धारित शुल्क से ज्यादा शुल्क लेनेवाले मेडिकल कॉलेजों को शुल्क वापस करने के लिए विवेकशील साझा पार्टी ने आग्रह किया है । मेडिकल कॉलेज संचालक की ओर से लाखों ठगी होने की समाचार प्रति ध्यानाकर्षण व्यक्त करते हुए विवेकशील साझा ने कहा है कि विद्यार्थी से अनावश्यक रुप में असूला गया रकम वापस होना चाहिए ।
पार्टी प्रवक्त सूर्यराज आचार्य ने मंगलबार एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है– ‘शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे आधारभूत सेवा क्षेत्र में नाफाखोर व्यवसायी सक्रिय हैं, जिसके चलते अभिभावक और विद्यार्थी मार में हैं । इस तरह ज्यादा शुल्क लेनेवाले कॉलेजों के ऊपर कारवाही होनी चाहिए ।’ ऐसे कॉलेजों के विरुद्ध कड़ा कदम उठाने के लिए भी पार्टी ने सरकार के साथ आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed