Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में मारवाड़ी युवा मंच का होली रंगारंग कार्यक्रम 

 


माला मिश्रा बिराटनगर
नृत्य , गीत  से बिराटनगर होलीमय बना रहा । मौका था मारवाड़ी युवा मंच बिराटनगर के द्वारा आयोजित होली रंगारंग कार्यक्रम का तथा महामूर्ख सम्मेलन का । इस मौके पर राजस्थान के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक राजस्तानी लोकगीत ,  नृत्य  आदि प्रस्तुति  दे लोगो को देर रात तक बांधे रखा । निधि , मोहित ,श्रयांग एन्ड ग्रुप  के नृत्य , गीत  पर लोग थिरकते नजर आए । कलाकार बिनोद दुग्गड़ ने भी लोगो का भरपूर मनोरंजन किया ।   मुख्य प्रायोजक हरिसिंह दुग्गड़ उषा देबी चैरिटेबल ट्रस्ट  था ।इस वर्ष मोरंग व्यपार संघ का अध्यक्ष व पूर्व सभासद पवन सारडा को महामूर्ख का ताज मिला । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक विकास मंत्री जीवन घिमिरे तथा विशिष्ट अतिथि  प्रदेश सभा सदस्य केदार कार्की , राष्ट्रीय मारवाड़ी युवा संगठन का अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ,  मोरंग ब्यापार संघ का पूर्व अध्यक्ष महेश जाजू , समाजसेवी दीनबंधु गोयल नंदकिशोर राठी ,अरुण राठी , बेनिगोपाल मुंदरा , महेश सोनी ,  नेपाली कांग्रेस का युवा नेता राजेश गुप्ता , समाजसेवी दिलीप धारेवा , श्रवण अग्रवाल देबकिनन्दन अग्रवाल सहित सैकड़ो समाज के प्रबुद्धजन मौजूद थे ।

यह भी पढें   मेची कॉरिडोर के सुखानी पुल का ठेका 14 साल बाद रद्द, ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच बिराटनगर के अध्यक्ष शेरसिंह दुग्गड़ , मोहित लालवानी , राजेश लखोटिया , शिवरतन जोशी , अंकित मारू , कमल डागा , गोपाल अग्रवल ,जतिन राठी , मोहित अग्रवाल , संजय तम्बर सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय दिखे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com