Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके जिला के सोनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

 

नेपालगन्ज(बाँके) पवन जायसवाल ।
खाजुरा गावंपालिका की ग्रामीण समुदाय के बालबालिकाओं तथा गन्दा पानी, धुँवा धूल की कारण आँख में और स्वास्थ्य समस्या हो रही है विज्ञ लोगों ने बताया ।
बाँके जिला की खजुरा गावँपालिका वडा नं. ७ अन्तर्गत सोनपुर गोदहना गावँ में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य तथा आँख शिविर में आये अधिकाँश स्वास्थ्य परीक्षण के लिये हुये ग्रामीण समुदाय के लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण में पता लगा है ।
नयाँ वर्ष २०७६ की शुभारम्भ की साथ साथ ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र बाँके अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केन्द्र की आयोजन में सम्पन्न शिविर में ५ सौ ६९ सर्वसाधारण लोग लाभान्वित हुये है ।
ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र बाँके अध्यक्ष श्रीमती लता शर्मा ने दी जानकारी अनुसार शनिवार को सुवाह ८ बजे से शामको ४ बजे तक सञ्चालित वह शिविर से ४ सौ १७ महिला और २ सौ ९ पुरुष समेत करके ५ सौ ६९ सर्वसाधारण की स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था साथ साथ औषधि निःशुल्क वितरण किया गया था । आँख तर्फ १ सौ ४२ लोगों की आँख परीक्षण किया गया था ।
शिविर में सब से कम उमेर के ३ महीने के बालबालिका से लेकर ९९ सौ वर्षिय वृद्ध तथा ८१ वर्षिया महिलाओं ने अपनी अपनी स्वास्थ्य परीक्षण कराया ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र के स्वयम्सेवक रमण कुमार आचार्य ने जानकारी दिया ।
वह शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण में नेपालगन्ज मेडिकल कालेज के डा. नेत्रप्रसाद बन्जाडे के अनुसार बाथ रोग की समस्या, कान से पानी और पीप बहना, छाला (चमडा) की समस्या, दम, आथराइटिस, डायरिया, फङ्गल इन्फेक्सन, उच्च रक्त चाप, मधुमेह, छाती और पेट दर्द होना, बदन र्दद होना, खजुलहट आदि सम्बन्धि समस्यों से पीडित दिखाई पडा था ।
भेरी अञ्चल अस्पताल की डा. अस्मिता गौतम के अनुसार महिलायों में बच्चेदानी की समस्या, रजस्वला अनियमितता, रक्त अल्पता, बच्चा न पैदा होने की समस्या, सुफेद पानी आना लगायत की समस्या दिखाई पडा ।
नेपालगन्ज मेडिकल कालेज के आँख चिकित्सक जीतेन्द्र कुमार वर्मा ने आँख परीक्षण किया था । अधिकाँश लोगों की आँख में धुवाँ धूल और गर्मी की कारण आँख सुखा, आँख दर्द, मोतिया विन्दू जैसी समस्याएँ दिखाई पडी थी ।
स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में सञ्चालित वह शिविर में खजुरा गावँपालिका वडा नं.७ के वडा अध्यक्ष अतिउल्ला खान, सचिव धर्मराज यादव, वडा सदस्यों की सक्रिय सहयोग और सहभागिता रही थी ।
वडा अध्यक्ष अतिउल्ला खान ने आयोजक संस्था और चिकित्सकों को शिविर सञ्चालन करके स्थानीय वासिन्दाओं को सेवा दिया आभार व्यक्त करते हुये ऐसी आवश्यक पर्याप्त औषधी विगत के शिविरों में उपलब्ध नही हुआ था बताया । उन्हों ने अपने वडा के विपन्न वर्ग के अधिक सर्वसाधारण लोग लाभान्वित हुये है बताया ।
शिविर में ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र बाँके की उपाध्यक्ष तारा केसी, कोषाध्यक्ष ममता आचार्य, नितेश गिरी, निखिल जायसवाल, स्वास्थ्यकर्मी राजेन्द्र वर्मा, सुश्री स्मारिका श्रेष्ठ लगायत लोगों ने सहयोग किया था ।

यह भी पढें   सुकुम्वासी बस्ती के ८१० घरों को किया गया ध्वस्त

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *