नर्स की शंकास्पद माैत
जनकपुर–२१ अप्रैल
जनकपुरस्थित जानकी हेल्थ केयर एण्ड टिचिङ्ग हस्पिटल में कार्यरत एक नर्स का शव शौचालय में फासी की अवस्था में मिला है । स्वास्थ्य राज्यमन्त्री डा. सुरेन्द्र कुमार यादव की लगानी में संचालित उक्त अस्पताल में कार्यरत रक्षा आले रविवार सुबह शौचालय में मृत पाई गई ।
सामान्य रुप से फासी की सम्भावना के बावजूद मृतका के परिवारजनाें ने शंकास्पद माैत हाेने के कारण अनुसंधान की माँग की है ।
नर्स के पिता लालहादुर ने कहा है कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है इसलिए निष्पक्ष जाँच की जानी चाहिए । रक्षा आले हास्पिटल के हाेस्टल में ही रहती थी ।
अस्पताल स्रोत के अनुसार रक्षा समलिंगी थी जिसका सभी काे पता चलने और साथी के द्वारा साथ नहीं दिए जाने के कारण वह ढिप्रेशन में थी । जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की है ।

