Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गेंदबाजी में सुधार बेहद जरूरी : धोनी

 

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड दौरे में एक के बाद एक मिल रही हार पर टीम की स्थिति को समझाते-समझाते थक चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भी उन्हें ऐसे ही दौर से गुजरना पड़ा।

धोनी ने इंग्लैंड के हाथों सात विकेट से मिली पराजय के बाद छूटते ही कहा कि हमारे लिए बड़ा मुश्किल दिन था। मुझे लगता है कि हमने अच्छी बल्लेबाजी की और 187 रन का स्कोर टांग दिया, लेकिन कुछ भी हमारे पक्ष में नहीं रहा। गेंदबाज इस अच्छे स्कोर का बचाव नहीं कर पाए, इसलिए मुझे लगता है कि अब गेंदबाजी विभाग में भी कुछ सुधार की जरूरत है।

यह भी पढें   एनपीएल में आज दो मुकाबले: विराटनगर–जनकपुर और लुंबिनी–पोखरा आमने-सामने

कप्तान ने कहा कि पावरप्ले ओवर काफी अहम थे। जब हम अपने स्कोर का बचाव कर रहे थे लेकिन परिस्थितियां हमारे पक्ष में नहीं थीं और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। दौरे में इंग्लैंड के हाथों छठी हार से निराश नजर आ रहे धोनी ने कहा कि हमारे पास विशेषज्ञ गेंदबाज रह गए हैं। हम एक अतिरिक्त बल्लेबाज के बिना और पांच गेंदबाजों के साथ उतरकर खुद को सहज महसूस नहीं कर सकते।

यह भी पढें   एनपीएल में आज काठमांडू गोर्खाज और लुंबिनी लायंस के बीच मुकाबला

धोनी ने कहा कि मुझे लगता है कि इस दौरे में हमारे लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा। हम एक टीम के रूप में क्लिक नहीं कर पा रहे हैं। सीरीज में वापसी के लिए हमें अगले मैच में निश्चित ही और बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करनी होगी। दोनों देशों के बीच तीसरा वनडे ओवल में 9 सितंबर को खेला जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com