Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाराष्ट्र में नक्सलियों का तांडव, आईईडी ब्लास्ट में 15 जवान शहीद, फोटो –नक्सली हमले के बाद का दृश्य

 

[हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट]*गढ़चिरौली/महाराष्ट्र*–महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली में नक्‍सलियों ने बड़े आतंकी घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्‍लास्‍ट किया गया है, जिसमें 15 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं। प‍िछले एक महीने में सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाकर किया गया यह दूसरा बड़ा हमला है।

आज का यह ब्‍लास्‍ट कुरखेड़ा से 6 किमी दूर कोरची मार्ग पर लेंदारी पुल के पास हुआ। विस्‍फोट जवानों से भरे वाहन को निशाना बनाकर किया गया। वाहन में 15 सुरक्षाकर्मी सवार थे। इस हमले में जान गंवाने वालों में वाहन का चालक भी शामिल है। इस तरह कुल मृतकों की संख्‍या 16 है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नक्सली हमले की निंदा करते हुए दो टूक कहा कि इसके लिए ज‍िम्‍मेदार लोगों को किसी भी सूरत में बख्‍शा नहीं जाएगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 25 जुन 2026 गुरुवार शुभसंवत् :2083

गढ़चिरौली में इस वक्‍त करीब 200 नक्‍सल‍ियों के मौजूद होने की खबर सामने आ रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इलाके में पुलिस और नक्‍सिलयों के बीच गोलीबारी की बात भी सामने आ रही है। गढ़चिरौली के इसी इलाके में बुधवार को ही इससे पहले सड़क निर्माण कंपनी के 25 वाहन जलाए जाने की बात सामने आयी है।
गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों पर नक्‍सल हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब आज यहां लोग महाराष्‍ट्र दिवस मना रहे हैं। इस हमले के बाद राज्‍यपाल सी विद्यासागर राव ने महाराष्‍ट्र दिवस से संबंधित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। महाराष्‍ट्र दिवस के उपलक्ष्‍य में मुंबई स्थित राजभवन में सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें कई देशों के राजनयिक और हस्तियां शामिल होने वाली थीं। लेकिन अब यह कार्यक्रम नहीं होगा।

यह भी पढें   रूस के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव शामिल

महाराष्‍ट्र के डीजीपी ने घटना की जानकारी देते हुए स्‍पष्‍ट किया कि नक्‍सल हमले में शहीद होने वाले जवान क्विक रेस्‍पांस टीम (QRT) के थे। गढ़चिरौली में एक साल पहले अप्रैल 2018 में C60 के कमांडोज ने 40 नक्‍सलियों को मार गिराया था, जिसके बाद यह यहां का पहला बड़ा नक्‍सली हमला है। इस नक्सली हमले के बाद पुलिस अलर्ट पर है।

फोटो –नक्सली हमले के बाद का दृश्य

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *