Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चक्रवाती तूफान फानी के कारण उडीसा अस्तव्यस्त असर नेपाल पर भी

 

काठमान्डाै ३ मई

Image result for image of cyclone

चक्रवाती तूफान फानी ओडिशा के तट पर पहुंच गया है। यहां फानी की वजह से हवा की रफ्तार काफी तेज हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पुरी के तटों पर भूस्खलन शुरू हो रहा है। साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। आपदा प्रबंधन की टीम तूफान से निपटने के लिए तैयार है। फानी की वजह से रेल, सड़क और हवाई यातायात पर प्रभाव पड़ा है। पिछले 43 सालों में अप्रैल माह में भारत के पड़ोसी समुद्री क्षेत्र में उठा इतनी तीव्रता का यह पहला तूफान है।मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान फानी के ओडिशा के तटीय क्षेत्रों से टकराने के साथ ही तेज हवाओं और बारिश के साथ ही धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। फिर धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान फानी कमजोर हो जाएगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि तूफान फानी शनिवार की सुबह तक और भी तेज होते हुए यह तूफान पश्चिम बंगाल पहुंचेगा।

यह भी पढें   ‘समृद्ध नेपाल, सुखी नेपाली’ के लक्ष्य की राह में लगा झटका, लेकिन यह हार नहीं: केपी शर्मा ओली

फानी चक्रावत नेपाल में आने की सम्भावना नही है पर इसका असर जरुर हाेगा  जल तथा मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है । फानी का प्रभाव के कारण शुक्रबार से पूर्वी और मध्य नेपाल में आँधी तथा बिजली गिरने की सम्भावना हाेने की बात महाशाखा ने कही है । शनिबार के बाद कमजोर हाेगा और आइतबार से मौसम साफ हाेने की मौसम महाशाखा का पूर्वानुमान है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com