Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवगठित पार्टी का उद्देश्य है वर्षों से कुर्सी पर बैठे लुटेरों का दांत खट्टा करना : रेणु यादव

 

७ मई, काठमांडू । कल प्रज्ञा प्रतिष्ठान में आयोजित समाजवादी पार्टी की औपचारिक घोषणा के क्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री तथा नवगठित समाजवादी पार्टी नेपाल की uरेणु यादव ने कहा कि आज के इस एकीकरण का उद्देश्य है वर्षों से कुर्सी पर आसिन लुटेरों का दांत खट्टा करना तथा देश का विकास करना ।

इसे भी देखिये

उन्होंने कहा कि निश्चित रुप से आज देश की जनता हीं नहीं अन्तर्राष्ट्रीय जनताओं का भी ध्यान प्रज्ञा प्रतिष्ठान हाल पर है । दश वर्ष के जनयुद्ध तथा दश वर्ष के मधेश जन विद्रोह – दो विद्रोह एक जगह आकर देश के नक्सा को ही परिवर्तन कर देने की चुनौती दिया है । उन्होंने कहा कि मुझे प्रतित हो रहा है, आने वाले शक्ति से, इस कुर्सी पर आसिन चाहे नेपाली कांग्रेस का नेता हो या नेकपा का नेता हों सभी का दांत खट्टा होने जा रहा है ।
वे सभी फोन कर करके पूछ रहे हैं आखिर ये क्या हो रहा है ? हमने कहा कुछ नहीं हो रहा है बस आपलोगों ने जो वर्षों से कुर्सी पर आराम किया है सिर्फ उस आरामखोरी को हंटाकर देश को विकास के तरफ ले जाने का कार्य हो रहा है । अंशु झा

यह भी पढें   जनकपुरधाम बनेगा भव्य स्मार्ट सिटी,मेयर की प्रयास से 2अरब 13 करोड़ मिली

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *