Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वडाध्यक्ष ने बनाया आश्चर्यजनक नियम, मांस खानेवालों को ५० हजार जुरवाना !

 

काठमांडू, १९ मई । गोरखा जिला स्थित चुमनब्री गावंपालिका वार्ड नं. ४ ने एक आश्चर्यजनक नियम बनाया है । नियमअनुसार उक्त वडा के भीतर अगर कोई मांस–मछली खाते हैं तो उनके ऊपर ५० हजार तक जुरुवाना की जाएगी । वडा कार्यालय के नियम अनुसार अब उपरान्त उक्त वार्ड के भीतर पशुपन्छी को नियन्त्रण में रखना, किनबेच करना और बध करना गैरकानूनी है । अगर कोई इस नियम को उलंघन करता है तो उसके ऊपर कडा कारवाही की जाएगी ।
वडाध्यक्ष पेमा डुन्डुप लामा ने कहा है– ‘अब उपरान्त हमारे वडा के भीतर पशुपन्छी को बध करनेवालों को ५० हजार जुरवाना की जाएगी । अगर कोई व्यक्ति पशुपन्छी बध संबंधी सूचना देते हैं, उनको १५ हजार नगद से पुरस्कृत की जाएगी ।’ उन्होंने कहा कि इसतरह संकलित जुरवाना रकम अहिंसा अभियान में संचालन की जाएगी । लामा ने कहा कि इसके बारे में गांवपालिकाबासी तथा पुलिस कार्यालय को भी जानकारी दी गई ।  यह समाचार आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com