Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय डाका समूह द्वारा जनकपुर स्थित मन्दिर में लूटपाट करने की प्रयास !

 

काठमांडू, २३ मई । जनकपुरधाम उप–महानगरपालिका–८ स्थित बिहारकुण्ड मन्दिर में भारतीय डाका समूह ने लुटपाट करने की प्रयास की है । घटना के दौरान डाका समूह और नेपाल पुलिस के बीच झडप भी हुआ है । झडप में एक व्यक्ति घायल हो गए हैं । मन्दिर लुटपाट के उद्देश्य सहित नेपाल प्रवेश करनेवाले डाका समूह और पुलिस के बीच हुए झडप में डाका समूह के एक व्यक्ति के पैर में पुलिस द्वारा प्रहार तीन गोली लगी है ।
धनुषा पुलिस ने कहा है कि गोली से घायल सदस्य सहित ८ लोगों को पुलिस ने अपने नियन्त्रण में लिया है, उन लोगों के ऊपर थप अनुसंधान हो रही है । प्रदेश नं. २ के पुलिस डीआईजी हरि पाल ने कहा है कि डाका समूह मन्दिर के अन्दर रहे महत्वपूर्ण बहुमूल्य धातु और रकम लूटने की उद्देश्य के साथ आए थे । पता चला है कि डाका समूह के सदस्य बिहार स्थित समस्तीपुर क्षेत्र के निवासी हैं ।
पुलिस ने यह भी कहा है कि डाका समूह के पास में रहे पिस्तोल १ थान, कटुवा पिस्तोल १ थान और ६ राउण्ड गोली भी बरामद की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *