Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘पार्टी स्थापनाकाल में नाम के आगे–पीछे ‘मधेश’ राखनेवाले आज ‘मधेश’ शब्द क्यों छोड़ रहे है ?’

 

राजविराज, २६ मई । नेपाली कांग्रेस के उप–सभापति विमलेन्द्र निधि ने मधेशवादी पार्टियों से प्रश्न किया है कि पार्टी स्थापनाकाल में नाम के आगे–पीछे ‘मधेश’ शब्द रखनेवाले पार्टी आज क्यों ‘मधेश’ शब्द छोड़कर भाग रहे है ? नेता निधि को कहना है– क्योंकि यह सब दिखावा के लिए था, भोट के लिए था, मधेशी जनता की अधिकार के खातिर नहीं था ।

 

 

नेपाली कांग्रेस क्षेत्रीय कार्यसमिति –४ सप्तरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह सवाल उठाया है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने प्रश्न किया– ‘पार्टी नाम के आगे–पीछे मधेश शब्द रखकर मधेशी समुदाय को आकर्षित करनेवाले पार्टी आज क्यों मधेश शब्द छोड़ रहे हैं ? क्योंकि यह सब दिखाने के लिए था ।’

यह भी पढें   फीफा विश्वकप –अमेरिका का अंतिम १६ में प्रवेश

 

उपसभापति निधि ने दावा किया है कि तराई, पहाड और हिमाल के लिए एक मात्र विकल्प नेपाली कांग्रेस ही है । उनका कहना है कि नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेतृत्व में निर्मित वर्तमान सरकार ने मधेश और पहाड दोनों क्षेत्र कें लिए कुछ भी नहीं किया है । उन्होंने आगे कहा– ‘इससे पहले पहाड में रहनेवाले जनता ने नेकपा को साथ दिया था, अब तो पहाड से भी नेकपा को साथ मिलनेवाला नहीं है । उनका कहना है कि आगामी चुनाव में नेपाली कांग्रेस ही आगे आएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed