Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू के विभिन्न जगहों में बम धमका ! ३ लोगों की मौत, दर्जनों घायल !

 

काठमांडू, २६ मई । काठमांडू की विभिन्न जगहों में बम धमका हुई है । घटना में ३ लोगों की मौत हो गई है । काठमांडू स्थित सुनधारा, सुकेधारा और अनामनगर में हुए बम विस्फोट में उन लोगों की मौत हो गई है । सुकेधारा में हुए विस्फोट में कपन मिलन चौक निवासी ४४ वर्षीय हरि खड्का और कपन चुनिखेल निवासी सुरेन्द्र महर्जन का निधन हुआ है । खड्का काभ्रे स्थायी निवासी हैं ।

यह भी पढें   अंशु झा रचित ‘पवित्र रजस्वला’ हिन्दी काव्य संग्रह का विमोचन

 

इसीतरह सिंहदरबार के करीब में रहे अनामनगर (घट्टेकुलो) में हुए विस्फोट में लोकमंजरी कार्की का निधन हुआ है । विभिन्न जगहों में हुए विस्फोट में करीब दर्जन सर्वसाधारण घायल हो गए हैं । विस्फोट में नेत्रविक्रम चन्द नेतृत्व में रहे नेकपा पार्टी का हाथ रहा है, इसकी पुष्टि हो चुकी है । काठमांडू स्थित बुलानिलकण्ठ नगरपालिका–४ स्थित एक शैलून में भी बम विस्फोट हुआ है । विस्फोट में घायल सर्वसाधारणों की उपचार काठमांडू स्थिति विभिन्न अस्पताल में हो रहा है ।

यह भी पढें   लुम्बिनी प्रदेश सरकार द्वारा २०८३ – ८४ के लिए बजट

 

अनुमान है कि अनामनगरस्थित घर में जो विस्फोट हुआ है, उसमें बम निर्माण का प्रयास हो रहा था, सिलिण्डर बम निर्माण करते वक्त ही वहां विस्फोट हो गया है । स्मरणीय है, विप्लव माओवादी ने कल सोमबार के लिए नेपाल बंद का आह्वान किया है । बंद के पूर्वसंन्ध्या में उक्त समूह ने काठमांडू में बम धमाका किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *